अररिया, जून 29 -- अररिया, वरीय संवाददाता रविवार की देर रात और सोमवार की सुबह तेज हवा आसमानी बिजली की गड़गड़ाहट के साथ जिले के अलग- अलग इलाकों में जमकर बारिश हुई। इससे जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली वहीं घंटो बिजली कटी रही। हालांकि शहरी क्षेत्र में बिजली का आना जाना जारी रहा। शहरी क्षेत्र में सुबह स्थायी रूप से मिली। इधर झमाझम बारिश के बाद जलजमाव व कीचड़ ने गांव से लेकर शहर तक लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को दिन भर आसमान में बादल मंडराते रहे। बारिश के आसार दिखते रहे। रात में फिर बारिश हो सकती है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिसे व न्यूनतम 26 डिसे दर्ज किया गया। जिले में हुई बारिश से धान के बिचड़ा को फायदा हुआ है जबकि मक्का उत्पादक किसान परेशान हैं। कृषि वैज्ञानिकों की माने तो बारिश से खरीफ फसलों को काफी फायदा हुआ। एक तरह...