तेज हवा व आधी से गिरा पेड़, फोरलेन की सर्विस रोड बंद
गोरखपुर, मई 8 -- कुसम्ही बाजार। क्षेत्र के जगदीशपुर व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार की शाम तेज हवा के साथ आंधी चली, जिसमें जगदीशपुर बाजार के समीप फोरलेन किनारे लगा पेड़ उखड़कर सर्विस लेन पर गिर पड़ा। इससे कुछ देर के लिए सर्विस लेन बंद हो गई और लोगों को आने-जाने में दिक्कतें को सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह पेड़ को किनारे करवाया तब जास्कर रास्ता चालू हुआ। कुसम्ही बाजार के समीप आंधी तूफान से पेड़ गिर जाने के कारण रास्ता प्रभावित रहा और जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची जगदीशपुर चौकी पुलिस ने पेड़ को कटवाकर किनारे हटवाया तब जाकर रास्ता चालू हो पाया। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश में सड़क पर गिरा पेड़, आवागमन में हुई परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.