तेज हवा में भड़की आग से 50 से अधिक पुआल व भूसा के ढेर जलकर राख
मधुबनी, अप्रैल 4 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। झंझारपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या-1 स्थित कन्हौली में शनिवार दोपहर तेज हवा के बीच अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर 50 से अधिक पुआल व भूसा के ढेर जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही नगर परिषद की उपमुख्य पार्षद सबिया परवीन अपने पति मोहम्मद रहमतुल्ला के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थानीय युवाओं की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। सूचना पर झंझारपुर व मधुबनी से अग्निशमन विभाग की टीमें भी पहुंचीं। पास के पोखर से पाइप डालकर पानी की सप्लाई की गई। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम में आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान झंझारपुर थाना पुलिस व स्थानीय चौकीदार भी मौके पर मौजूद रहे। लोगों ने बताया गया कि आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना स्थल सार्वजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.