संतकबीरनगर, अप्रैल 11 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल ब्लाक के डंड़िया, नटवा सीवान में शुक्रवार की दोपहर तेज हवा के बीच अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 50 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसानों का भारी नुकसान हो चुका था।दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच एक खेत में अचानक आग लग गई। उस समय तेज हवा चल रही थी, जिसने आग को विकराल रूप दे दिया। लपटें तेजी से फैलती हुई आसपास के कई खेतों तक पहुंच गईं और कुछ ही समय में बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोग बाल्टी और पानी के सहारे आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तेज हवा के चलते आग पर काबू पाना...