गिरडीह, मई 3 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मकडीहा पंचायत के 2 उच्च विद्यालय कुबरी परिसर का एक पुराना बेल का पेड़ शनिवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ का ऊपरी हिस्सा मुख्य सड़क पर गिरने से कुछ समय के लिए बड़ी गाड़ियों का परिचालन बाधित हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई। पेड़ गिरने की चपेट में आने से बिजली का एक पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सड़क अवरुद्ध होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- आधे घंटे की बारिश ने खोली नप की पोल, कई जगह जलजमाव होने से बढ़ी परेशानी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पेड़ हटाने का प्रयास शुरू किया।...