अमरोहा, अप्रैल 8 -- हसनपुर, संवाददाता। क्षेत्र में मंगलवार सुबह से तेज हवा और बूंदाबांदी से गेहूं की कटी हुई फसल भीगने से किसानों के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई। न केवल थ्रेसिंग थम गई बल्कि, कई दिन के लिए फसल कटाई भी रुक गई है। उधर, मौसम आम की फसल के लिए भी नुकसानदायक बताया जा रहा है।पिछले कई दिन से मौसम का मिजाज फसलों के प्रतिकूल है। मंगलवार सुबह से आसमान में छाए काले बादल दोपहर बाद गहरा गए। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। बेमौसम की बरसात से कटी हुई गेहूं फसल भीग गई। सेवानिवृत कृषि वैज्ञानिक डॉ.शिव सिंह के मुताबिक भीगने से फसल के दाने की रंगत बदल जाएगी। कई दिन तक गेहूं की थ्रेसिंग नहीं हो सकेगी। इतना ही नहीं गेहूं खरीद प्रभावित होने की आशंका भी पैदा हो गई है। माना जा रहा है कि करीब पांच-सात दिन तक थ्रेसिंग नहीं होगी, जिसके चलते किसान क्रय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.