तेज हवा-बारिश से ठप हुई विद्युत व्यवस्था, कई इलाकों में देर रात तक रहा बिजली संकट
बरेली, मई 31 -- शनिवार शाम को तेज हवा के साथ हुई बारिश ने बिजली व्यवस्था एक बार फिर से चौपट कर दी। लोकल फॉल्टों के कारण देर रात तक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। महानगर फीडर के मंदिर वाले ट्रांसफार्मर की एलटी-तीन फेज बंच केबल जलने के कारण बिजली संकट रहा। दुर्गा नगर उपकेंद्र के मेगा सिटी में लगे 250 केवी ट्रांसफार्मर की एलटी साइड लग व पैकिंग जलने के कारण तेल लीक होने से बिजली कटौती हुई। शनिवार शाम आई तेज आंधी और हवाओं ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की एक बार फिर पोल खोली। शहर के डीडीपुरम, जगतपुर, इज्जतनगर, सीबीगंज, किला, डेलापीर, दुर्गा नगर, लोहिया विहार, परसाखेड़ा, रामपुर गार्डन, सिविल लाइंस, शाहदाना, कुतुबखाना और महानगर सहित कई उपकेंद्रों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों से बिजली संकट लोगों को झेलना पड़ा। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान और ओव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.