बलिया, अप्रैल 8 -- बलिया, संवाददाता। एकाएक मौसम का मिजाज बुधवार की सुबह बदला और आसमान में बादल छा गए। तेज गरज-चमक के साथ कहीं बूंदाबादी तो कहीं हल्की बारिश हुई, जिससे वैशाख महीने में आषाढ़ का एहसास होने लगा। मौसम को देख किसानों की चिंता बढ़ गई है। हाथ से काटी गई रबी की मुख्य फसल गेहूं भींग गई, जिससे मड़ाई बंद हो गया। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई। हवा में नमी के कारण हार्वेस्टिंग भी बंद हो गया। हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने और बादल छंटने से किसानों को थोड़ी राहत मिली। हवा और बारिश से तापमान भी नीचे आ गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 19 डिग्री रिकार्ड हुआ। यह मंगलवार से क्रमश: छह और चार डिग्री कम है। इन सबके बीच कृषि विभाग फसल को किसी प्रकार की क्षति नहीं होने का दावा कर रहा है।पूर हिसं के अनुसार वैशाख महीने की शुरुआत में मौसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.