तेज हवा-बारिश में स्टेट हाईवे पर गिरा विशाल पेड़, पांच घंटे बाधित रहा यातायात
सासाराम, जुलाई 22 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। बिक्रमगंज-आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर बुधवार तड़के तेज हवा और बारिश के दौरान मठिया गांव के पास एक विशाल लिप्टस का पेड़ सड़क पर गिर गया। घटना सुबह करीब तीन बजे हुई। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन पेड़ की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पेड़ गिरने से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब पांच घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सड़क बंद होने के कारण बस, ट्रक और अन्य वाहनों का परिचालन ठप हो गया। सुबह पटना की ओर जाने वाली कई द्रुतगामी यात्री बसों और अन्य वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजना पड़ा। यह भी पढ़ें- Sasaram News: एक माह से सड़क पर पड़ा बबूल का पेड़, हादसे का बढ़ा खतरा जाम की स्थिति इतनी गंभीर थी कि वाहनों की कतार भोजपुर जिले की सीमा तक पहुंच गई। यात्रियों और वाहन चाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.