उन्नाव, अप्रैल 3 -- गंजमुरादाबाद। नगर की प्रमुख बाजार में शुक्रवार सुबह एक पेड़ की भारी भरकम टहनी टूटकर गिरने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाए हुए थे और हल्की तेज हवा भी चल रही थी। तभी सुबह तेज आवाज के साथ प्रमुख सदर बाजार में खड़े पेड़ की भारी भरकम टहनी टूटकर भूमि पर आ गिरी। जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। उसके बाद स्थानीय लोगों से उसे काट छांटकर मुख्य रास्ते से हटाया गया। गौरतलब हो कि नगर की सदर बाजार मार्ग प्रमुख व्यवसायिक स्थान है। जिससे दिनभर इस स्थान पर भीड़भाड़ बनी रहती है। मगर सुबह के समय लगभग सभी दुकानें बंद थी तथा आवागमन भी न के बराबर था। यदि यह घटना दोपहर हुई होती तो एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...