अमरोहा, मई 29 -- अमरोहा। जिले के मौसम में बदलाव आया है। तेज हवा चलने से अधिकतम तापमान में छह व न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तेज आंधी-बारिश की संभावना भी जताई है। पिछले 15 दिन से जिले में पड़ रही भीषण गर्मी व लू से शनिवार को लोगों को कुछ राहत मिली है। गुरुवार शाम से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। रातभर तेज हवा चलती रही। शनिवार सुबह भी तेज हवा के बीच हुई। आसमान में बादल उमड़ रहे हैं। मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। यह भी पढ़ें- तीन डिग्री से अधिक लुढ़का तापमान, लू से राहत उमस बरकार अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम होकर 24 डिग्री सेल्सियस रहा। उप कृषि निदेशक राम प्रवेश...