मिर्जापुर, मई 4 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में मौसम का मिजाज दो दिनों से बदला-बदला है। रविवार को जहां आसमान में बादल छाए रहे वहीं सोमवार को सुबह से ही रूक-रूक कर कहीं-कहीं तेज बूंदाबांदी हुई तो कहीं हल्की। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बूंदाबांदी से खलिहान में मड़ाई के बाद रखा गया भूसा भींग गया। जिन घरों में शादी-विवाह है उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज हवा से कई स्थानों पर टेंट उड़ गए। मौसम खुशगवार होने से लोगों को तेज धूप और गर्मी से राहत मिली। राहगीरों को भी गंतव्य की यात्रा करने में कोई खास दिक्कत नहीं हुई। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, गर्मी से मिली राहत मौसम में बदलाव जिले में सोमवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ही रूक-रूक हल्की बारिश हो रही थी। वहीं दोपहर में दो बजे के बाद अचानक तेज ...