तेज हवा के साथ हुई बारिश से भारी नुकसान
गंगापार, मई 29 -- अभी पखवाड़े भर पूर्व 13 मई को आए तूफान का दर्द भूल भी नहीं पाए थे कि गुरुवार की रात ढाई बजे के लगभग फिर आए तेज तूफान और बारिश से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई हरे-भरे पेड़ उखड़ कर हाई टेंशन तार पर पहुंच गए, जिससे बिजली के पोल तथा तार टूटकर जहां-तहां बिखर गए। लोगों के घरों के आगे लगे टीन शेड उड़ गए। आम के पेड़ों में रहे आम के फल जमीन पर गिर गए। बिजली व्यवस्था अस्त-व्यस्त देख कर्मचारी व उपकेन्द्रों के जेई बिजली पोल व तार ठीक कराने में जुट गए। दोपहर एक बजे तक मेजा के मेजारोड, बरी, शुक्लपुर, बिजौरा, लालतारा सहित कई उपकेन्द्रों से संबधित गांवों को पहुंचने वाली बिजली चालू हो गई। पकरी सेवार गांव के मोनू दुबे ने बताया कि उनके पड़ोस में रहा महुआ का पेड़ पक्के मकान पर गिर गया, जिससे मकान का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। तेज हवा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.