चंदौली, अप्रैल 8 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। मौसम का मिजाज इधर कई दिनों से बिगड़ा हुआ है। इससे खेती किसानी प्रभावित हो रही है। बुधवार की सुबह फिर अचानक आसमान में बादल छा गए और हल्की बूदाबांदी हुई। जिससे लोगों को धूप और गर्मी से राहत मिली लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। कारण कि इस समय गेहूं से लेकर अन्य फसलों की कटाई-मड़ाई का काम चल रहा है। इससे खेती का काम भी पिछड़ने के साथ ही फसल की पैदावार पर भी असर पड़ने का भय किसानों को सता रहा है। दलहनी और तिलहनी फसलें पक चुकी है। उन्हें भी क्षति पहुंची है। किसानों का कहना है कि फसलें पक चुकी हैं ऐसे में किसान मौसम को लेकर परेशान है। बारिश का असर ईंट भट्ठा कारोबार पर भी पड़ रहा है। तेज हवाओं और पानी के कारण भट्ठों पर तैयार की गई कच्ची ईंटें खराब हो रही हैं। जिससे भट्ठा मालिकों को भारी नुकसान झेलना पड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.