बेगुसराय, मार्च 21 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। शुक्रवार की शाम तेज हवा के साथ हुई बारिश किसानों के लिए आफत साबित हुई। कटनी के लिए तैयार गेहूं समेत मक्का, दलहन समेत आम व लीची के लिए शुक्रवार को हुई वर्षा से काफी क्षति पहुंची है। इससे किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। बताया गया कि खेतों में लगी गेहूं व मक्का की फसल औधे मुंह भूमि पर गिर पड़ी। इससे उत्पादकता पर बहुत खराब असर पड़ेगा। किसान अपनी फसल को देखकर छाती पीट रहे हैं। कई किसानों के खेतों में दौनी के लिए काटकर रखी सरसों की फसल खराब हो गई। तेज आंधी ने आम एवं लीची के मंजरों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। मटिहानी से सं.सू. के अनुसार मटिहानी प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की रात आए तेज आंधी और बारिश ने किसानों पर भारी कहर बरपाया है। अचानक बदले मौसम ने हजारों एकड़ में खड़ी गेहूं, सरसों और मक्का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.