तेज हवा के साथ हुई बारिश ने फसलों को पहुंचाया नुकसान
बागपत, मार्च 20 -- बागपत। पिछले तीन दिनों से जिलेभर में रूक-रूककर बारिश हो रही है। इस दौरान तेज हवा भी चल रही है। बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल भी खेतों में गिर गई है, जिससे उपज में कमी आने की संभावना है। वहीं, खेतों पर पककर तैयार खड़ी सरसों फसल की बालियां झड़ गई है, जिससे किसानों को मोटा नुकसान पहुंचा है। बारिश के चलते आलू की खुदाई बंद हो गई है। खेतों में पानी भरने से आलू के गलने की संभावना बनी हुई है। मटर फसल को भी बारिश से नुकसान पहुंचा है। गेहूं उत्पादक किसान शकील, राजेश, शहजाद, नरेंद्र त्यागी, सुनील त्यागी और महिपाल सिंह आदि ने बताया कि तेज हवाओं के कारण उनकी गेहूं की फसलें खेतों में बिछ गई हैं। इससे पैदावार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। सरसों उत्पादक किसान नरेश, प्रमोद त्यागी आदि ने बताया कि तेज हवाओं ने पक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.