गढ़वा, मार्च 21 -- गढ़वा, हिटी। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में शुक्रवार देर रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। तेज हवा के कारण एनएच 343 गढ़वा-अंबिकापुर सड़क पर सोह गांव के पास सूखा हुआ पीपल का पेड़ गिर गया। उसके कारण कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल लोगों ने पेड़ का कुछ हिस्सा हटाकर आवागमन चालू कराया। उसके बाद शनिवार सुबह उक्त पेड़ को सड़क से स्थानीय लोगों की मदद से हटाया गया। उसके अलावा कहीं से भी कुछ नुकसान की खबर नहीं है। उधर मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया था पर समाचार लिखे जाने तक कहीं भी बारिश नहीं हुई।उधर रविवार को विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक रविवार को आंधी, वज्रपात, बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। उधर शुक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.