तेज हवा के साथ हुई बारिश, उमस से राहत
सोनभद्र, जून 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को न दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात में। कभी तेज धूप तो कभी बारिश के कारण उमस बढ़ जा रही है। शनिवार को दोपहर बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश से लोगों ने उमस से थोड़ी राहत महसूस की। सोनांचल में मौसम में उतार चढ़ाव का क्रम जारी है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश के कारण उमस बढ़ जा रही है। उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो जा रहा है। शुक्रवार की रात तेज हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को रात में उमस से राहत मिली, लेकिन सुबह निकली तेज धूप के कारण उमस बढ़ गई। इससे दिन में लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। पूरे दिन कभी धूप और कभी बादल के कारण उमस अधिक रही। वहीं शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। देखते ही देखते तेज हवा के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.