मऊ, मई 3 -- मऊ। जनपद में मौसम ने एक बार फिर करवट लिया है। रविवार सुबह दस बजे के बाद जिले में अचानक काले बादल घिर जाने से अंधेरा छा गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में मौसम सुहाना हो गया है। जनपद में पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बीते 29 और 30 अप्रैल को जिले में जोरदार बारिश हुई थी। इसके साथ ही तेज आंधी के कारण काफी नुकसान भी हुआ था। पिछले दो दिनों से मौसम सामान्य था और तेज धूप निकल रही थी, जिससे गर्मी फिर बढ़ गई थी। यह भी पढ़ें- गरज-चमक के साथ बारिश से मौसम हुआ सुहाना हालांकि, रविवार सुबह से मौसम ने फिर करवट ली है। पूरे जिले में तेज हवा चल रही है और कई इलाकों में बारिश हो रही है। पूरे जिले में काले बादल छाए रहने से दिन में ही अंधेरा छा गया है। जिले का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है...