तेज हवा के साथ वर्षा होने से किसान परेशान
जमुई, मई 10 -- लक्ष्मीपुर, निज संवाददाता विगत शनिवार की रात्रि तेज हवा के साथ वर्षा ने किसान के साथ ईंट भट्ठा संचालकों का परेशानी बढ़ाई। तेज हवा के साथ वर्षा के कारण आम लीची का फसल बर्बाद हुआ। वहीं मूंग के फसल बर्बाद हुए। बीते एक सप्ताह के दौरान तीन दिन हुए बारिश और ओला गिरने से मूंग के पौधे टूट गए। जिसमें फले मूंग खेतों में गिर गए। जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति का अनुमान है।उसके बाद आम और लीची का फसल की बर्बादी का अनुमान लगाना मुश्किल जैसा है। जबकि लगातार बारिश के कारण ईंट भट्ठा संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भट्ठा पर चिमनी में डालने वाले तैयार ईंट गीले मिट्टी के ढ़ेर में तब्दील हो गए। जिससे ईंट भट्ठा संचालकों को आर्थिक क्षति हुआ। जिसका सीधा प्रभाव मध्यम वर्ग के लोगों पर पड़ेगा। जो नए मकान का निर्माण करा रहे होंगे या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.