जहानाबाद, मार्च 20 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। शुक्रवार की शाम से जिले में हल्की बारिश शुरू होने से फसलों की क्षति होने का अनुमान है। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे से जिले में वर्षा शुरू हो गई, जिससे फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। मालुम हो की रबी फसल पूरी तरह पककर तैयार हो चुकी है।अभी मटर, मसूर, राई आदि फ़सल की कटाइ शुरू हो चुकी है और इसको किसान खलिहान में ला रहे हैं। लेकिन वर्षा होने के बाद रबी फसल काफी क्षति हो रही है। उसरी निवासी भरत शर्मा, सवजपुरा निवासी राजेंद्र शर्मा, जयपुर निवासी उदय शर्मा, बेलसार निवासी हरिद्वार शर्मा, विजय नारायण आदि ने बताया कि रबी फसल पक कर तैयार है। लेकिन वर्षा से पके हुए फसल खेत में ही झर जाएंगे और किसानों को सिर्फ पौधे ही हाथ आएंगे। बाकी फसल की पूरी तरह से बर्बादी ही हो जाएगी। इन किसानों ने यह भी कहा कि तेज ...