कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर देहात,संवाददाता। जनपद में मौसम ने शुक्रवार को एकबार फिर से करवट बदली। तेज हवा के साथ बंूदाबांदी होने से लोगों को तपन से खासी राहत मिली। वहीं आमसान में बदली छाने व दोपहर में पारा सामान्य से साढ़े आठ डिग्री नीचे गिरने से माहौल सर्द हो गया, जबकि मौसम बिगड़ने से लाही का थ्रेसरिंग का काम बाधित होने से किसान परेशान दिखे। जनपद में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। इसके साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। गुरूवार रात में पारा सामान्य से सवा चार डिग्री ऊपर रहा। इससे गर्मी बरकरार रही। शुक्रवार को बूंदाबांदी व ठंडी हवा के साथ दिन की शुरूआत हुई। बूंदाबांदी का सिलसिला दोपहर बाद तक रुक-रुक कर जारी रही। इससे कई दिन बाद तेज धूप व तल्ख मौसम से परेशान लोगों को राहत मिली। दोपहर में पारा सामान्य से साढ़े आठ डिग्री नीचे गिरन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.