बरेली, मार्च 28 -- मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। एक दिन पहले तेज धूप के चलते जहां दिन में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं शुक्रवार को तेज हवा के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। इससे दिन में पारा करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 32.2 और रात में न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने 29 मार्च से फिर आसमान में बादल छाने और बारिश का अनुमान जताया है। शुक्रवार को सुबह से आसमान बादलों से ढका रहा और बूंदाबादी होती रही। दोपहर में कुछ देर के लिए मौसम साफ हुआ लेकिन उसके बाद फिर आसमान में बादल घिर गए। तेज हवा के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। करीब दो घंटे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्ष...