तेज हवा के साथ बारिश से फसलों की हुई क्षति
मधुबनी, मार्च 21 -- रहिका,निज संवाददाता। तेज रफ्तार की हवा,बिजली चमकने के साथ वज्रपात एवं रूक रूककर बारिश होने से कृषि और बागवानी फसलों को कमोवेश नुकसान हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार शाम से रातभर आंधी के साथ बारिश का दौर चलते रहने से खेतों में तैयार एवं हरे भरे फसल का क्षति पहुंची है। बारिश होने से तापमान में कमी आई है। रबी खेती के खड़ी गेहूं की फसल गिर गए हैं,सरसों एवं तोरी तैयार पके हुए फसल के दाने झड़ गए है। तेज बारिश की बूंदें एवं हवा के झोंकों से बागवानी फसलों में आम,लीची,निबू,कटहल तथा सब्जी फसलों में खीरा,लौकी, नेनुआ,झिमनी,भिंडी,कद्दू सहित विभिन्न गरमा फसलों के फूल एवं फल का नुक़सान होने की जानकारी किसानों ने दिया है। किसानों ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि गेहूं के गिरने से अधपके दाने चटक कर सूख जायेंगे। जिसके कारण गे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.