सोनभद्र, मार्च 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार की रात गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश ने रबी फसलों पर संकट खड़ा कर दिया है। खेतों में खड़ी और कटाई के कगार पर पहुंच चुकी फसलें इस असमय वर्षा से प्रभावित होती दिख रही हैं, जिससे अन्नदाताओं की धड़कनें तेज हो गई हैं। किसानों रमेश कुमार, सुरेश मिश्रा, विमल कुशवाहा ने कहना कि इस समय गेहूं सहित दलहनी और तिलहनी फसलें पूरी तरह तैयार हैं या कटाई के दौर में हैं। ऐसे में बारिश और तेज हवा ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाने की आशंका पैदा कर दी है। शुक्रवार को बारिश के चलते कई स्थानों पर तेज हवाओं के कारण गेहूं की खड़ी फसलें जमीन पर गिर गईं, जिससे दाने खराब होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं मटर, मसूर, चना और सरसों जैसी फसलों के फल चटकने और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.