तेज हवा के साथ बारिश ने गर्मी से राहत दी
नोएडा, मई 28 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। दिनभर लू के थपेड़ों से बेहाल लोगों को गुरुवार शाम को आंधी के साथ हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी। अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी बारिश का पूर्वानुमान है। लिहाजा आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। नोएड और ग्रेटर नोएडा में दोपहर के बाद से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। शाम सात बजे आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान हवा की रफ्तार 60-70 किलोमीटर प्रतिघंटे की थी। मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी का रेड अलर्ट, हीट वेव पर आज से ब्रेक न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा। एक दिन पहले के मुकाबले अधिकतम तापमान में 5.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.