हापुड़, अप्रैल 17 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। नगर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ हुई बेमौसम बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों के लिए नई चिंता खड़ी कर दी है।क्षेत्र में शुक्रवार शाम को अचानक तेज हवाएं चलीं और कई जगहों पर बारिश शुरू हो गई। कुछ स्थानों पर बारिश तेज रही, जिससे पूरे इलाके में मौसम का मिजाज बदल गया। इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी एवं कटी पड़ी गेहूं और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है, जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता साफ नजर आई। यह भी पढ़ें- आंधी, बूंदाबांदी ने किया परेशान, तापमान गिरा बारिश शुरू होते ही बाजारों और सड़कों पर मौजूद लोग इधर-उधर भागते नजर आए। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.