तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मानसून देगा दस्तक
बरेली, जून 30 -- मानसून दस्तक देने को तैयार है और अगले तीन-चार दिन तक तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इससे दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट आएगी और कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। सोमवार को दिन में गर्मी के साथ ही काफी उमस रही। दिन में अधिकतम तापमान 38.4 और रात में न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक लोग गर्मी से उबल पड़े। धूप अधिक तेज नहीं थी लेकिन उमस का असर बढ़ गया है। हालत ऐसी कि जरा सी देर लाइट जाते ही लोग पसीने से सराबोर हो जाते। यह भी पढ़ें- यूपी में बस होने ही वाली है मानसून की एंट्री, झमाझम बारिश की होगी शुरुआत; लखनऊ में यलो अलर्ट पूरा दिन लोग गर्मी से जूझते रहे। खासकर दोपहर में गर्मी का असर अधिक रहा। हालांकि बीच-बीच में आसमान में बादल भी छाए लेकिन इससे गर्मी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.