फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 20 -- फर्रुखाबाद, कार्यालय संवाददाता। मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। गुरुवार की रात से मौसम ने जो करवट ली उससे तेज हवा के साथ रुक रुक कर बारिश हुयी। शुक्रवार को पूरे दिन आकश में बदरा छाये रहे। पानी की बौछार भी पड़ती रही। मौसम के बिगड़े रुख को देखते हुये किसानों की बेचैनी बढ़ गयी है। खेतों में पड़ी फसल को सुरक्षित करने के लिए किसान दौड़ पड़े।मौसम जिस तरह से बदला है उससे एक बार फिर से सर्दी लौट आयी है। अभी चार दिन पहले स्थिति थी कि लोगों ने पूरी तरह से गर्म कपड़ों से दूरी बना ली थी। अब जिस तरह से रात से मौसम खराब हुआ है उससे तेज हवाओं के चलने से पारा भी गिरकर 22 डिग्री पर पहुंच गया है जबकि यह पारा पूर्व में 35 पहुंच चुका था। सुबह को बूंदाबांदी के बीच जब बौछार हुयी उससे किसान घबरा गये और खेतों में फसल सुरक्षित करने पहुंच गय...