मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। जिले में पूर्वोतर इलाके के चार प्रखंडों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। पूरे दिन रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। इस कारण खेतों में लगी गेहूं सहित रबी फसलों को नुकसान हुआ। बारिश के असर से दिन के तापमान में कमी आई। हालांकि रात के तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। इस कारण सुबह में हवा में नमी की मात्रा बढ़कर 100 प्रतिशत पर पहुंच गई। वहीं, दिन में भी 75 प्रतिशत तक नमी बरकरार रहने से हल्की उमस का अहसास हुआ। हालांकि शाम होते ही उसम से राहत मिली। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि शुक्रवार से धूप खिलने के कारण आसमान साफ हो जाएगा। इससे दिन के तापमान में आंशिक वृद्धि हो सकती है। वहीं, रविवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.