धनबाद, मार्च 17 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। तेज हवा के कारण कुछ जगहों पर पेड़ की डालियां टूटकर सड़क पर गिर गईं, जिससे थोड़ी देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। बारिश शुरू होते ही हीरापुर, बैंक मोड़, सरायढेला, बरटांड़ समेत कई निचले क्षेत्रों में पानी जमा हो गया। जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण सड़कों पर पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर लोग पानी के बीच से गुजरते नजर आए। तेज हवा के कारण कुछ क्षेत्रों में थोड़ी देर के लिए बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। मौसम बदलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.