सीतामढ़ी, अप्रैल 29 -- सीतामढ़ी। जिले में बुधवार की देर शाम आई तेज हवा के साथ हुई बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम के कारण जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं तेज हवा और बारिश के चलते कई स्थानों पर आवागमन भी प्रभावित हुआ। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि जिले का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में लगभग 13.4 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिससे वातावरण में ठंडक महसूस की जा रही है। बारिश के कारण शहर के कई प्रमुख सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.