नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अभी मौसम सुहाना बना रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार की सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ ही धूप और तेज होती गई। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी बनी रही। पिछले दिनों दिल्ली समेत आसपास के एक बड़े इलाके में हुई बारिश के चलते अभी हवा में नमी है। इसके चलते तापमान में बहुत ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा।...