तेज हवा के साथ आसमान में उमड़ रहे बादल, बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना
अमरोहा, मई 8 -- अमरोह, संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर से जिले के मौसम में बदलाव आया है। गुरुवार दिनभर तेज हवा के साथ आसमान में बादल उमड़ते रहे। दोपहर में रजबपुर से जोया तक हल्की बारिश हुई। शाम के समय अमरोहा में भी बूंदाबांदी हुई। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट आने से आमजन को गर्मी से राहत मिली है। किसानों में अच्छी बारिश की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सात से 12 मई के बीच मौसम का नया दौर शुरू होगा, जिसमें गरज-चमक के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यह भी पढ़ें- गुरुवार सुबह से बदली मौसम की चाल ज्येष्ठ माह की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। इससे गर्मी से आमजन को राहत मिल रही है। गुरुवार सुबह से आसमान में त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.