आजमगढ़, अप्रैल 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। बुधवार दोपहर बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने अचानक करवट ली। देखते ही देखते आसमान काले बादलों से घिर गया और शाम चार बजे के बाद तेज हवा के साथ करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी व तपिश से राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते कुछ दिनों से लोग हीटवेव और भीषण गर्मी से परेशान थे। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार से ही मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे थे और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। बुधवार सुबह तेज धूप रही, लेकिन शाम चार बजे के बाद अचानक आसमान में बादल छा गए। कुछ ही देर में तेज आंधी चली और शाम साढ़े चार बजे गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जो लगभग आधे घंटे...