देवरिया, अप्रैल 10 -- भटनी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भटनी खास स्थित टोला बट्ठी में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने भारी तबाही मचा दी। तेज हवा के बीच आग से करीब 15 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते खेतों में फैल गई। अपनी मेहनत से तैयार फसल को जलते देख महिलाएं फफक कर रो पड़ीं। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट आदि के सहारे आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।सूचना पर अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में सहयोग किया। वहीं राजस्व विभाग की टीम ने पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...