तेज हवा के दौरान किसान के घर में लगी आग, भारी नुकसान
अमरोहा, मई 29 -- रहरा, संवाददाता। तेज हवा के दौरान शुक्रवार दोपहर तहसील क्षेत्र के गांव चीला निवासी किसान के घर में अचानक आग लग गई। आग से घर का सभी कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। तहसील प्रशासन को मामले की जानकारी दी है।जानकारी के मुताबिक गांव निवासी कलुआ का घर बाहरी छोर है। शुक्रवार को कलुआ व परिवार के सभी लोग खेत पर काम कर रहे थे। इस बीच अचानक तेज हवा के दौरान घर में आग लग गई। लपटें उठती देख गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे व पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि, तेज हवा की वजह से सफलता नहीं मिली। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से मौके पर अफरातफरी मची रही। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से मोटरसाइकिल, साइकिल, अनाज, कपड़े और करीब 60 हजार रुपये ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.