तेज हवा के झोके से कहीं गिर गया बिजली पोल तो कहीं उड़ गए टीनशेड
अंबेडकर नगर, मई 3 -- अम्बेडकरनगर, हिन्दुस्तान टीम। रविवार सुबह हुई तेज हवा के साथ झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। लोगों को खासी राहत मिली। लोगों की दिनचर्या सुकून के साथ गुजरी। हालांकि बारिश के चलते कई मुख्य मार्गों पर जलभराव हो जाने से आवागमन में मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। अयोध्या मार्ग पर बिजली का पोल धराशाई हो जाने से इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति काफी समय तक ठप रही। कई स्थानों पर पेड़ गिरने के साथ ही टीनशेड व छप्पर भी उड़ गए। वहीं यह बारिश किसानों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो रही है। गन्ना, सब्जी व अन्य फसलों को संजीवनी प्रदान कर दिया है। शनिवार को तेज धूप ने लोगों को गर्मी का कुछ एहसास कराया था। लेकिन रविवार को तस्वीर अलग ही रही। सुबह आसमान में काले घने बादल छा गए। जिससे अंधेरे का माहौल बन गया। देखते ही देखते बारिश भी शुरू हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.