तेज हवा के झोंके से लहराई फ्लाइट, चीख पड़े यात्री, टच डाउन के बाद दोबारा भरी उड़ान
लखनऊ मुख्य संवाददाता, सितम्बर 18 -- दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट का सामना गुरुवार की रात रनवे के पास पहुंचते हुए तेज हवा के झोंके से हुआ। नतीजतन रनवे छूते समय हवा से विमान हल्का लहरा गया। पायलट ने गंभीरता को भांप लिया और तुरंत विमान को ऊपर उठा लिया। इस दौरान सभी यात्री दहशत में आ गए। कुछ चीख पड़े। आसमान में लम्बा चक्कर काटने के बाद यह फ्लाइट बाद में सुरक्षित तरीके से उतर गई। पिछले दस दिनों में लखनऊ में ऐसा दूसरी बार हुआ है। इससे पहले आठ सितंबर को भी तिरछी हवाओं के कारण एयर इंडिया के विमान को दूसरी बार में लैंडिंग करनी पड़ी थी। तब विमान में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी सवार थे। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 2151 रोजाना दिल्ली से शाम 7:33 बजे उड़ान भरकर लखनऊ में 8:39 पर उतरता है। गुरुवार को यह फ्लाइट दिल्ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.