सिद्धार्थ, अप्रैल 6 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान टीम। अप्रैल माह के शुरुआती सप्ताह में हवा के तेज रुख ने गर्मी की दस्तक को दिखा दिया है। सुबह की तेज किरणों से तापमान में वृद्धि और तेज हवा चलने से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार देर शाम चल रही हवा आंधी का रूप लेकर हल्की बारिश हो गई। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं गेहूं की फसल कटाई पर विराम लग गया है।डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम एकघरवा, रेहरा, कादिराबाद, बहेरिया, अगया, सोनखर, बयारा आदि गांव में गेहूं कटाई कार्य चल रहा था। शनिवार सुबह से चलने वाली हवा शाम को जारी रही। लगभग 11 बजे आंधी में तब्दील होकर बूंदाबांदी फिर हल्की बारिश में तब्दील हो गई। इससे जिन किसानों की गेहूं उपज छतों व बाहर रखी थी वह सहेजने में जुट गए। वहीं रात में हुई हल्की बारिश के कारण किसानों की चिंता ...