बोकारो, मार्च 16 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। अचानक मौसम में बदलाव के साथ तेज हवा चलने से रविवार को जैनामोड़ व आसपास के क्षेत्रों से दोपहर बाद बिजली गुल हो गयी। लगभग चार घंटे बिजली गुल रहने से जैनामोड़ बाजार में शाम होते ही अंधेरा छा गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार मौसम के बदलने व तेज हवा चलने से 11 हजार वोल्ट के लाईन में ब्रेक डाउन हो गया है। जिसका ट्रायल लिया जा रहा है। मरम्मती के बाद क्षेत्र में नियमित बिजली सुविधा बहाल की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...