सिमडेगा, मई 4 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सोमवार की दोपहर बाद एक बार फिर मौसम ने करवट लिया। दोपहर बाद अचानक तेज हवा चली और गर्जन हुई। हालंकि बारिश हल्की हुई। इधर हवा चलने के साथ ही जिले की वर्षो पुरानी समस्या फिर नजर आइ्र। हवा के साथ ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई जो समाचार लिखे जाने तक बहाल नहीं हो पाई थी। इधर तेज हवा के कारण केलाघाघ स्थित कब्रिस्तान और भाजपा कार्यालय के समीप लगा बिजली का खंभा भी गिर गया। बिजली का खंभा गिरने से कब्रिस्तान की चहारदिवारी भी गिर गई। सदर प्रखंड के आरानी गांव स्थित एनएच 143 में सडक किनारे खड़ा पेड़ सड़क से गुजर रहे एक पिकअप वैन पर गिर गया। यह भी पढ़ें- गरज-चमक और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, पेड़ गिरा, सड़क पर जलजमाव पेड़ गिरने से वाहन का चालक और सह चालक बाल बाल बच गए। हांलाकि सड़क पर पेड़ गिर जाने के कारण एनए...