नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में अगले तीन दिन तेज हवा के कारण मौसम सुहावना बना रहेगा। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा के कारण दिल्लीवालों को गर्मी का अहसास नहीं होगा। इसके बाद तेज धूप के चलते तेजी से तापमान में इजाफा होगा। इस बीच गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से नीचे रहा। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही धूप निकली रही। दिन चढ़ने के साथ धूप और तेज हो गई। हालांकि, बीते दिनों हुई बारिश के चलते हवा में अभी काफी नमी मौजूद है। दिन में बादलों की आवाजाही भी बनी रही। इसके चलते तापमान में इजाफा नहीं हुआ। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 4.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.7 डिग्र...