सिमडेगा, अप्रैल 28 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में सोमवार की शाम तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे मौसम काफी सुहावना को गया। साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि तेज हवा के कारण प्रखंड के गेनमेर पंचायत के टोनिया कर्रादमाईर में फुलमनी देवी नामक एक विधवा महिला के कच्चे मकान में एक आम का पेड़ गिर गया। घटना के समय फुलमनी देवी अपनी दो पोतियों रूपा कुमारी और पिंकी कुमारी के साथ घर में मौजूद थीं। दूसरे कमरे में हरने के कारण वे लोग बाल बाल बच गई। फुलमनी ने बताया कि पेड़ गिरने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- अहिल्यापुर में गिरा पेड़, खपरैल मकान क्षतिग्रस्त घर काफी क्षतिग्रस्त होने से उनके समक्ष रहने के लिए काफी परेशानी उत्पन्न हो गई है। महिला ने प्रशासन से आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।

हिंदी हि...