तेज हवा और हल्की बारिश से बदला मौसम, फसलों पर संकट
जौनपुर, मार्च 28 -- जौनपुर, संवाददाता। शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने से खेतों और खलिहानों में रखी तैयार फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है, जिससे किसान परेशान हैं। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर तक हवाओं की रफ्तार तेज हो गई। इसके बाद बूंदाबादी शुरू हो गई, जिससे कई इलाकों में दिन में ही अंधेरा सा छा गया। इस समय सरसों, मटर, मसूर, अलसी जैसी फसलें पूरी तरह तैयार हैं। कई जगह ये फसलें कटकर खेतों और खलिहानों में रखी थीं, जो बारिश की वजह से भीग गईं। मौसम खराब होते ही किसान तुरंत खेतों और खलिहानों की ओर दौड़े। उन्होंने कटी फसलों को बचाने के लिए प्लास्टिक शीट और तिरपाल से ढकने की कोशिश की, लेकिन कई स्थानों पर फसलें भीग गईं। दिनभर बादल बने रहने से किसानों की चिंता और बढ़ गई। किसान उमाशकंर ने बताया कि उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.