तेज हवा और लाइन मरम्मत के चलते बिजली गुल
रुडकी, अप्रैल 10 -- रुड़की। शहर के सिविल अस्पताल क्षेत्र में बिजली लाइन की मरम्मत और तेज हवा के कारण शुक्रवार को कई इलाकों में दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से शुरू हुए मरम्मत कार्य के चलते सिविल अस्पताल के आसपास के क्षेत्रों की बिजली पूरी तरह से बंद कर दी गई थी। ऊर्जा निगम की टीम ने सुबह से ही लाइन सुधार का काम शुरू किया, जिसके चलते करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित रही। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा, क्योंकि कई घरों में पानी की सप्लाई बिजली पर निर्भर रहती है। वहीं दुकानदारों के कामकाज पर भी असर पड़ा और उनके कई जरूरी कार्य बाधित हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.