लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- मंगलवार को एक बार फिर तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पहले से ही आंधी-पानी के कारण खेतों में गिरी और भीगी फसल पर इस नई बारिश ने और बड़ा नुकसान पहुंचाया है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि गेहूं समेत कई फसलें पहले ही जमीन पर गिर चुकी थीं, जिससे उनकी कटाई और गुणवत्ता दोनों प्रभावित हुई थीं। अब लगातार हो रही बारिश के चलते फसल सड़ने लगी है, जिससे उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका जताई जा रही है। किसानों के चेहरे पर चिंता साफ झलक रही है। कई किसानों ने बताया कि इस बार मौसम की मार ने उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया है। लागत निकलना भी मुश्किल नजर आ रहा है। किसानों का कहना है कि गिरी हुई फसल में नमी बढ़ने से दानों की गुणवत्ता खराब हो जाती है, जिससे बाजार में उचित मूल्य नहीं मिल पाता। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.