सोनभद्र, अप्रैल 8 -- सोनभद्र, हिन्दुस्तान संवाद। सोनांचल में मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे गेहूं सहित दलहन और तिलहन की फसलों को नुकसान पहुंचा है। तेज हवा और बारिश के कारण कई स्थानों पर गेहूं की फसलें खेत में गिर गई। मौसम की बेरूखी को देखते हुए किसान अपनी फसलों के बचाने के लिए सुबह से ही खेतों में जुटे रहे। सोनांचल में लगातार मौसम की बेरूखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कई दिनों से मौसम खराब होने से किसान परेशान हैं। कभी तेज हवा तो कभी बारिश से किसान अपनी फसलों को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। मंगलवार की रात को तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे कई किसानों की गेहूं की फसल खेत में गिर गई। इससे किसानों को काफी नुकसान होगा। बुधवार की सुबह भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे किसानों की चिंता और भी बढ़ गई। बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.