मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- तापमान में गिरावट और तेज हवा की वजह से रविवार को खेतों में गेंहू की कटाई प्रभावित हुई। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी का भी असर दिखा। डिलारी, छजलैट, मूंढापांडे और कुंदरकी क्षेत्र के खेतों में गेहूं की कटाई प्रभावित दिखी। किसान नेता दीपक चौधरी, सत्येंद्र सिंह और फुरकान अली ने बताया कि इस सीजन में किसान मौसम से परेशान है। जिला कृषि अधिकारी डॉ.आरपी सिंह ने बताया कि अभी अधिकतर क्षेत्र में गेंहू की फसल खेतों में है। संभल जिले के कुछ क्षेत्रों में ओटा वृष्टि की सूचना मिली है। लेकिन जिले में मौसम का अभी विपरीत प्रभाव नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...