चंदौली, मार्च 28 -- इलिया/चहनियां, हिटी। इलिया क्षेत्र में शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी ने विद्युत व्यवस्था चरमरा गई थी। मंगरौर जंगल के पास हाईटेंशन बिजली का खंभा टूटकर गिर गया, जिससे इलिया विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े करीब 50 गांवों के हजारों लोग अंधेरे में डूब गए। शनिवार को दोपहर बाद इलाके की आपूर्ति बहाल हुई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं चहनियां क्षेत्र में करीब 50 गांवों की सप्लाई बंद हो गई थी। अचानक बिजली गुल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही पूरे इलाके में अंधेरा छा गया, जिससे लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो गए। पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि खराब मौसम के कारण आई दिक्कत को दूर आपूर्ति बहाल कर दी गई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.